11 साल बाद जेल से मुस्कुराते हुए निकला स्वयंभू संत रामपाल, 20 गाड़ियों के काफिले में सोनीपत आश्रम रवाना
चंडीगढ़, अप्रैल 10 -- हिसार के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में हुई हिंसा में महिलाओं और बच्चों समेत 6 लोगों की मौत होने के मामले में हिसार सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा स्वयंभू संत रामपाल आज शुक्रवार को रिहा हो गया है। उसे देशद्रोह से जुड़े एक मामले में जमानत मिली है। उसके अनुयायी उसकी रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जमानत की खबर अनुनायियों की लगी तो एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में जेल के बाहर जुटना शुरू हो गए थे। आज रामपाल 11 साल, 4 महीने और 24 दिन बाद जेल से बाहर आते ही उसके अनुनायियों ने उसका स्वागत किया। रामपाल के वकील महेंद्र सिंह नैन ने कहा कि हाईकोर्ट से बेल ऑर्डर मिल गया है, जिसे हिसार कोर्ट में जमा कर दिया गया और बेल बांड भरने के बाद रिहाई हो गई। सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल की उम्र 78 साल है। जेल के गेट से रामपाल मुस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.