हमीरपुर, मार्च 7 -- हमीरपुर। किराए के मकान में रहने वाले शहर के एक वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के दरवाजे को जोर लगाकर खोला तो वकील का शव लायलोन की रस्सी से फंदे से लटका था। कमरे में एक 14 लाइन का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें 11 साल पुराने एक रिश्ते में महिला मित्र की बेवफाई से आहत होकर आत्महत्या की कहानी लिखी थी। शहर के अमन शहीद मोहल्ले में राधेश्याम पाल के मकान में थाना कुरारा के कुसमरा गांव निवासी 35 वर्षीय वकील डीपी यादव किराए पर रहते थे। डीपी यादव अभी होली वाले दिन अकेले ही वृंदावन घूमने गए थे। गुरुवार की रात ही उनकी वापसी हुई थी। शुक्रवार को कचहरी खुली थी, लेकिन डीपी यादव अपने काम पर नहीं पहुंचे थे। शाम को डीपी यादव के कमरे को बंद देख मकान मालिक को शक हुआ। दरवाजे की सांसों से झांककर देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.