11 साल की बेटी को मां ने ही 2 लाख में बेचा, 26 साल के युवक संग करा दी गई शादी
राजगढ़, मई 30 -- मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी ही 11 साल की नाबालिग बेटी को 2 लाख रुपए में बेच दिया और उसकी शादी 26 साल के युवक से करवा दी। शादी के एक साल बाद तक लगातार यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने लड़की की मां समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, जिनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है।12 लाख में की थी तस्करी इस घटना की जानकारी देते हुए राजगढ़ पुलिस कोतवाली इंचार्ज मंजू मखानिया ने बताया लड़की की मां और उसके साथियों ने 8 लाख रुपए नकद और 4 लाख रुपए के गहनों के बदले लड़की की तस्करी की थी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग पीड़ित लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया है और 6 आरोपियों में 5 को गिरफ्तार कर लिया है। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.