नई दिल्ली, जून 22 -- करीब 11 सालों के लंबे इंतज़ार, अनेक चुनौतियों और लगातार बढ़ती समय-सीमाओं के बाद दिल्ली की बारापुला फेज-3 परियोजना ने आज अपना सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल कर लिया। यमुना नदी पर परियोजना के अंतिम डेक स्लैब की ढलाई सफलतापूर्वक पूरी होने के साथ ही इस एलिवेटेड कॉरिडोर का सबसे महत्वपूर्ण संरचनात्मक कार्य संपन्न हो गया है। इसके साथ ही यमुना के दोनों किनारों को जोड़ने वाला अंतिम लिंक भी तैयार हो गया और परियोजना अब पूरी होने अंतिम चरण में पहुंच गई है। साल 2015 में शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मूल रूप से 2017 तक पूरा किया जाना था, लेकिन भूमि अधिग्रहण से जुड़े विवाद, विभिन्न मंजूरियों, तकनीकी जटिलताओं और अन्य प्रशासनिक कारणों से यह परियोजना सालों तक पेंडिंग रही। समय के साथ इसकी लागत भी बढ़ती गई और यह दिल्ली की सबसे अधिक ...