चंदौली, फरवरी 1 -- सकलडीहा। सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव को लेकर शनिवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जिसमें सर्व सम्मत से वरिष्ठ अधिवक्ताओं की 11 सदस्यी कमेटी गठित किया गया। जिसमें यशवंत सिंह यादव अध्यक्ष, बुद्धिराम, हजारी सिंह, सुरेश सिंह यादव, श्रीकांत सिंह, रमाकांत पांडेय, दीनानाथ मौर्य, अरूण कुमार, नितिन तिवारी, संतोष कुमार गुप्ता, नरेन्द्र कुमार सिंह को नामित किया गया। उपरोक्त समिति की ओर से चुनाव कराया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...