बाराबंकी, मई 4 -- बाराबंकी। उच्च प्राथमिक स्तर पर अनुदानित कॉलेजों में 11 शिक्षकों की तैनाती की जानी है। इन शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन सात मई को बीएसए कार्यालय परिसर में होगा। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक परीक्षा वर्ष 2021 का परिणाम शासन ने जारी कर दिया है। इसमें श्रद्धा शुक्ला की तैनाती गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल फतेहपुर, रुचि यादव व अनुराग मिश्र की तैनाती विकास माध्यमिक विद्यालय तिंदोला, रिंपी सिंह, सूरजमल मौर्य व अर्पित सिंह की तैनाती श्री बाबा बक्श सिंह माध्यमिक विद्यालय किशुनपुर, मनोज कुमार कसौधन व छोटेलाल की तैनाती राम रतन शिव पल्टन पंचायती विद्या पीठ राजेपुर, ज्योति सिंह, पूनम यादव, सत्यम वेद श्रीवास्तव की तैनाती जीवनोद्वारा माध्यमिक विद्यालय जौरास...