देवघर, अप्रैल 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के तत्वावधान में 11 और 12 अप्रैल को देवघर के शांति कोठी में 46वां राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और अतिथि आगमन को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुंदन गुप्ता ने कहा कि बाबा वैद्यनाथ की असीम अनुकंपा से लगातार दूसरी बार देवघर को राष्ट्रीय अधिवेशन की मेजबानी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल और भूटान के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। कहा कि इस अधिवेशन में संगठन के आगामी कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा। इसके साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.