मुंगेर, अप्रैल 21 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में तारापुर संग्रामपुर मुख्य मार्ग अम्बेडकर चौक के समीप वाहन जांच अभियान के तहत 11 मोटर साइकिल से 12 हजार का जुर्माना वसूला गया। तारापुर के डीएसपी संकेत कुमार ने बताया की दो पहिया व चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई। डीएसपी स्वयं वाहनों के कागजात की जांच कर रहे थे। चेकिंग के दौरान किसी वाहन में कोई आपत्ति जनक समान नहीं मिला। जिन वाहनों के कागजात में कमी थी उनके चालकों से निर्धारित जुर्माने की राशि वसूली गई। डीएसपी ने बताया कि अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्र में सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।वाहन यह भी पढ़ें- वाहन जांच अभियान के दौरान वसूले 1 लाख 15 हजार रुपए जुर्माना चेकिंग के दौरान संग्रामपुर थाना के पुअनि आशीष कुमार,एएसआई भोली पासवान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.