लखनऊ, फरवरी 14 -- परिवहन निगम की प्रवर्तन दलों ने जांच अभियान के दौरान 07 ओवरलोड माल वाहनों को पकड़ा। 04 वाहनों को कर बकाए के अभियोग में निरुद्ध किया गया है। मानक/परमिट शर्तों का उल्लंघन कर चल रहे 04 स्लीपर बसों के चालान किए गए। सड़क सुरक्षा के विभिन्न मानकों का उल्लंघन करने पर 111 चालकों का चालान किया गया। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पाण्डेय ने बताया कि यात्री/मालकर अधिकारी एसपी देव, अभा त्रिपाठी और अनीता वर्मा ने मय टीम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को अभियान चला कर उक्त कार्रवाई की। बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने एवं गलत दिशा में वाहन चलाने पर चालकों के चालान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.