गोपालगंज, जनवरी 14 -- थावे। थावे थाना के सामने मंगलवार की देर शाम गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा समेत अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहन चालकों से कुल 6,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.