11 वर्ष पुराने कामेश्वर पांडे हत्याकांड में अमन श्रीवास्तव व लखन साव को उम्रकैद
रामगढ़, मई 15 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। वर्ष 2015 में पतरातू बस्ती में हुए चर्चित कामेश्वर पांडे हत्याकांड में अदालत ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव और लखन साव को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने पतरातू थाना कांड संख्या 250/15 में सुनवाई पूरी करने के बाद यह फैसला सुनाया। अदालत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट के आरोप सिद्ध पाए।
अदालत का फैसला अदालत ने हत्या के मामले में दोनों दोषियों को आजीवन कारावास तथा 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी के तहत भी 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के मामले में दोनों को सात वर्ष के कारावास और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई। अदाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.