हाजीपुर, अप्रैल 15 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज थाना ने 11 वर्षों से फरार चल रहे अपहरणकर्ता विकास कुमार उर्फ मिथुन कुमार और अपहृता गुलबसा को बरामद कर 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि अपहृता के पिता मोहम्मद कासिम ने 5 मई 2015 को अपनी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिए जाने का मामला लालगंज थाना में दर्ज कराया था। उस समय से पुलिस बरामद करने के प्रयास में लगी थी। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को बरामद कर न्यायालय भेजा गया। यह भी पढ़ें- नाबालिग के अपहरण के मामले में पांच साल कैद की सजा यह भी पढ़ें- पुलिस 13 वर्ष में पेश नहीं कर सकी गवाह, आरोपित को राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.