11 वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से लापता, पिता ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार
सिमडेगा, जून 30 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ पंडवाटोली गांव से एक 11 वर्षीय बालक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। इस संबंध में बालक के पिता ने कोलेबिरा थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन करने की मांग की है। पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार पंडवाटोली निवासी प्रवीण कुंडना के पुत्र प्रिंस कंडुलना 29 जून की सुबह करीब 9 बजे घर से खेलने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की। लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका। बालक के पिता ने पुलिस से जल्द बच्चे का पता लगाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- किशोर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज इधर पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.