11 वर्षीय बालक की संदिग्ध हालत में मौत
लखीमपुरखीरी, मई 22 -- नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मढेरा में 11 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक बालक की पहचान सुरेन्द्र के 11 वर्षीय पुत्र प्रियम के रूप में हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि बालक को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया जहां से अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.