11 वर्षीय बालक का अपहरण, अनहोनी की आशंका
बस्ती, जून 30 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती में गौर थानाक्षेत्र के गोभिया गांव से 11 वर्षीय बालक के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना के चार दिन बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोभिया गांव निवासी जमीरुल्लाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 11 वर्षीय पुत्र हबीबुल्लाह 23 जून की सुबह घर से निकला था। आरोप है कि पैकोलिया थानाक्षेत्र के ऐनपुर गांव निवासी नबीउल्लाह उर्फ झिनकान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों का कहना है कि काफी तलाश के बावजूद बालक का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार, खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि हबीबुल्लाह को आखिरी बार ऐनपुर स्थित सरकारी नलकूप और पोखरिया पुरवा के पास आरोपी के साथ देखा गया था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.