अमरोहा, मार्च 9 -- मंडी धनौरा। 11 वर्षीय बालक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक का कपड़ों को लेकर बड़ी बहन से विवाद हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया है।घटना शहर के एक मोहल्ले की है। यहां का रहने वाला युवक मजदूरी का कार्य करता है। उनके एक पुत्र व पुत्री है। बताते हैं कि किसी शादी में जाने के लिए कपड़ो को लेकर 11 वर्षीय बालक व उसकी बड़ी बहन के बीच कहा-सुनी हो गई, जिससे नाराज होकर वह शादी में भी नहीं गया। घर में अकेले रहते हुए उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब शादी से लौटे, तो उन्होंने बच्चे का शव फंदे पर लटका हुआ देखा, जिससे उनकी चीखें निकल पड़ीं। शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही मृतक का गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर...