बलरामपुर, मार्च 12 -- बलरामपुर। सादुल्लाहनगर क्षेत्र के कस्बा स्थित डिग्री कॉलेज के पास गुरुवार को घर से गायब 11 वर्षीय बच्चा मिला। मिशन शक्ति की टीम ने बच्चे को अपने संरक्षण लिया। बच्चे ने टीम से अपनी पहचान बताई। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चा जनपद पीलीभीत थाना बरखेड़ा के पोटाकला गांव का मूल निवासी है। बच्चे के मां-बाप ग्राम मद्दौचौरा में रहते हैं। बच्चे के मां-बाप को बुलाकर सकुशल सौंप दिया गया। अपने मां-बाप को पाकर बच्चा खुश हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.