देवरिया, अप्रैल 24 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। भूमि पैमाइश के दौरान सीमांकन करते समय राजस्व टीम की उपस्थिति में विवाद करने पर पुलिस ने दोनों पक्षों से महिला समेत कुल ग्यारह लोगों का पर शांति भंग की आशंका की कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पक्ष से छः लोगों पर एवं दूसरे पक्षों से पांच लोगों पर कार्रवाई की है।क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में बुधवार को भूमि की सीमांकन के लिए पैमाइश की जा रही थी। राजस्व टीम एवं पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों ने विवाद शुरू कर दिया।पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ पुरुषों एवं महिलाओं को हिरासत में ले लिया।गुरुवार यह भी पढ़ें- 11 बाइकों का चालान, 11 हजार वसूल को इस मामले में एक पक्ष से विजय बहादुर यादव,रंजीत यादव, कमलेश यादव, नंदपति देवी, मनीषा यादव, सीमा देवी एवं दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र यादव, धर्मदेव यादव, बीरब...