हरदोई, जनवरी 1 -- संडीला। पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में 11 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी विद्यासागर पाल ने बताया कि चोरी सहित कई जघन्य अपराधों में संलिप्त सीतापुर के छह और संडीला के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों मुकदमों में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.