11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, प्राथमिकी
जहानाबाद, जून 13 -- काको, निज संवाददाता। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाली पुलिस ने शनिवार को 11 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शिशुपाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जारी अभियान के तहत शनिवार को थाना क्षेत्र के उत्तरसेरथु गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी एवं तलाशी के दौरान 11 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब को जब्त करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार महिला के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, प्राथमिकी उसे न्यायिक प्रक्रिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.