कौशाम्बी, मई 1 -- मंझनपुर। कड़ा धाम थाना पुलिस ने गुरुवार को 11 लीटर महुआ की कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक भोला सिंह यादव ने बताया कि निजाम का पूरा मजरा ताल मल्लाहन निवासी सुखलाल सरोज को उसके घर से ही पकड़ा गया है।लिखापढ़ी के बाद आरोपी को निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...