दुमका, अप्रैल 10 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत शुक्रवार को दुमका सांसद नलिन सोरेन एवं जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा द्वारा संयुक्त रूप से 11 लाभुकों के बीच चिकित्सा सहायता राशि का वितरण किया गया।काठीकुंड स्थित सांसद आवास में सभी लाभुकों को इलाज के लिए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत 30-30 हजार रुपये की आर्थिक मदद चेक के रूप में प्रदान की गई। शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन की अनुशंसा पर काठीकुंड प्रखंड के काठीकुंड बाजार की जरीना बीबी, बड़तल्ला के अशरफ अली, कर्णपुरा की निर्मला मुर्मू, तकरारपुर के मोहम्मद अंसारी व तेलगानी की प्रमिला कुमारी को अपने या अपने परिजनों के गंभीर बीमारी के इलाज के किया सहायता राशि मिली, वहीं काठीकुंड प्रखंड के बड़तल्ला के रामविलास हेम्ब्रम, काठीकुंड बाजार की अर्चना देवी, रा...