मथुरा, मई 30 -- गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन गोपेश बाबा महाराज के संरक्षण में किया गया। जिसमें जिले की गोरक्षक टीमें एवं गोसेवक संस्थाएं सम्मिलित हुईं। सम्मान आह्वान अभियान के उत्तर प्रदेश राज्यप्रभारी व गोशाला मान मंदिर के महासचिव ब्रजदास ने बताया कि भारत में गौ हत्या बंदी को लेकर केंद्रीय कानून बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा गोचर भूमि मुक्त कराने सहित भारत को जहरीली खेती एवं रोगों से मुक्त कराने के लिए गो आधारित कृषि, चिकित्सा, शिक्षा एवं गौ आधारित अर्थव्यवस्था की स्थापना सहित अनेक मांगों को लेकर संतों के मार्गदर्शन में पूरे भारत में आम जनता के द्वारा गो सम्मान आह्वान अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग तेज इस अभियान में 27 अप्रैल को प्रथ...