फिरोजाबाद, मार्च 24 -- थाना सिरसागंज में संजीव पुत्र मुन्ना लाल निवासी हाथवंत खैरगढ़ ने मुकदमा दर्ज कराया है कि कठफोरी टोल टैक्स के पास मां वैष्णो देवी कालोनी में एक प्लॉट को खरीदना था। इसके लिए गजेंद्र सिंह परमार पुत्र रामकरन निवासी गांधी नगर सिविल लाइन इटावा से बात हुई और बतौर एडवांस में साढ़े तीन लाख रुपये दिए। इसके बाद उसने कहा कि रुपयों की आवश्यकता है और साढ़े सात लाख रुपये ले लिए। कुल 11 लाख रुपये लेने के बाद प्लॉट का बैनामा कराने से इनकार कर दिया। रुपयों का तगादा किया तो दो चैक थमा दिए लेकिन वे बाउंस हो गए। मामले में आरोपी द्वारा गाली गलौज कर धमकियां दी जा रही हैं। सिरसागंज थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...