चतरा, अगस्त 28 -- चतरा, संवाददाता। चतरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ढाई किलो अफीम के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर पवन कुमार लावालौंग थाना क्षेत्र के कोलकोले गांव का रहने वाला है। वह लावालौंग थाना क्षेत्र से अवैध अफीम का खेप लेकर तस्करी के लिए पंजाब जा रहा था। इसकी भनक जिले के एसपी अनिमेश नैथानी को लग गयी। इसी सूचना पर सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में बनी टीम ने उसे चतरा-गया मुख्य मार्ग एनएच 22 पर स्थित लरकुआ मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर लिया। बरामद अफीम का अंतर्राष्ट्रीय बाजार मुल्य 11 लाख रूपये बताया जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि छापामारी टीम के द्वारा सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए लरकुआ मोड़ के पास उसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन युवक रुकने के बजाय पुलिस को देखकर मौके से भागने लगा।...