11 लाख पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण का होगा महाअनुष्ठान
गंगापार, जुलाई 23 -- पौराणिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व से जुड़े श्रृंग्वेरपुर धाम में इस सावन मास एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। श्री रामघाट पर 10 से 14 अगस्त तक 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक महाअनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की जा रही है। भाजपा नेत्री दीपा मौर्य के अनुसार त्रेतायुग में भगवान श्रीराम और माता सीता ने वनवास के दौरान मां गंगा के पावन तट पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की आराधना की थी। उसी पावन परंपरा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से श्रृंग्वेरपुर धाम के श्री रामघाट पर यह विराट धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन श्रीश बाहुबली के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में होगा। आयोजन समिति श्रद्धालुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.