बदायूं, जुलाई 22 -- बदायूं। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण जन-जागरूकता अभियान बुधवार से शुरू हो गया है। सदर विधायक एवं सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सदर विधायक ने कहा कि प्रत्येक पशुपालक को अपने पशुओं के खुरपका, मुंहपका बचाव के लिये वैक्सीन जरूर लगवानी है।पशुपालन विभाग की ओर से बरसात की सीजन में हर वर्ष पशुओं के खुरपका, मुंहपका बचाव के लिये वैक्सीन लगवायी जाती है। पशुपालकों को जागरूक करने के लिये जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। इस बार भी पशुओं के वैक्सीन लगने का कार्य शुरू हो गया है, साथ ही जागरुकता अभियान भी शुरू किया गया है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारंभ विकास भवन गेट से सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, सीडीओ गामिनी सिंगला ने जागरूकत...