गोपालगंज, मार्च 24 -- गोपालगंज सदर। सदर प्रखंड के जादोपुर दुखहरण पंचायत में मंगलवार को 11 लाख रुपये की लागत से निर्मित छठ घाट का उद्घाटन किया गया। मौके डीएम पवन कुमार सिन्हा, सदर एसडीओ अनिल कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, मुखिया रामवती देवी व जदयू नेता धर्मराज प्रसाद सिंह आदि थे। डीएम ने कहा कि छठ घाट बनने से छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और पूजा सुरक्षित तरीके से हो सकेगी। उन्होंने घाट की साफ-सफाई व रखरखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मुखिया ने बताया कि गांव के लोगों को लंबे समय से इस घाट का इंतजार था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...