पाकुड़, फरवरी 26 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार को दुमका-पाकुड़ हाईवे से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण लिंक रोड इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। यह सड़क जो इलाके की लाइफलाइन मानी जाती है। अब राहगीरों के लिए दुर्घटना का सबब साबित हो रही है। पूरी सड़क की सतह उखड़ चुकी है और जगह-जगह बिखरी गिट्टियां दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा बन गई हैं। आए दिन बाइक सवार इन गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। खानापूर्ति बनकर रह गई 11 लाख की मरम्मत सड़क की इस दुर्दशा को दूर करने के लिए पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल पाकुड़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 11,41,900 रुपए की निविदा निकाली गई थी। सरकारी फाइलों में 03 किलोमीटर लंबी इस सड़क की आकस्मिक मरम्मती का प्रावधान था, लेकिन धरातल पर इसकी तस्वीर अलग है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.