बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर थाने की पुलिस ने 11 लाख रुपये की ठगी के आरोपित दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर थानाध्यक्ष ने बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव निवासी मनोज कुमार उर्फ रंजीत कुमार व पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों सोशल मीडिया पर एपीके फाइल भेजकर, मोबाइल हैक कर व लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। उनके पास से नौ मोबाइल फोल, पांच एटीएम कार्ड, जाली आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य सामान बरामद किये गये हैं। छापेमारी टीम में धर्मेन्द्र कुमार, अबू तालिब अंसारी, शैलेश कुमार झा आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.