गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम के 6800 पुराने मीटर के गायब होने की जांच छः माह बाद भी पूरी नहीं हुई। मामले को लेकर मुख्य अभियंता ने जांच टीम के अध्यक्ष विद्युत वितरण मंडल ग्रामीण द्वितीय के अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार को 10 अनुस्मारक भेज चुके हैं। बावजूद इसके रिपोर्ट नहीं सौंपी गई। मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल ने 26 मई को 11वां अनुस्मारक भेज कर तीन दिनों में जांच रिपोर्ट मांगी है। बिजली निगम से 6800 मीटर के लापता होने की खबर को हिन्दुस्तान अखबार ने 20 नवंबर के अंक में प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ आशीष गोयल ने 26 नवंबर को प्रबंध निदेशक को उपभोक्ताओं के बिजली बिल निर्गत करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए कंपनी विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर तीन दिनों में आख्या प्रेषित करने के नि...