पटना, अप्रैल 23 -- मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत चयनित 11 युवाओं को गुरुवार को इंटर्नशिप ऑफर लेटर प्रदान किया गया। युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के सचिव डॉ. कौशल किशोर ने युवाओं के बीच ऑफर लेटर वितरित किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि इस इंटर्नशिप का उद्देश्य केवल वजीफा नहीं, बल्कि अपने कौशल का विकास करना, शासन व्यवस्था को गहराई से समझना तथा स्वयं को एक सक्षम, व्यावहारिक और प्रतिस्पर्धी पेशेवर के रूप में विकसित करना है। ये युवा विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों से संबंधित हैं, जिनमें पूर्ण‑स्टैक डेवलपमेंट, अकाउंट्स, मानव संसाधन, शोध एवं नीति तथा सोशल मीडिया जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.