11 युवतियों को सिलाई मशीनें वितरित
मथुरा, मई 26 -- हमारा संकल्प संस्था द्वारा काली मंदिर रामनगर परिसर में तीन माह का सिलाई कड़ाई प्रशिक्षण आयोजित कराया। इसमें प्रशिक्षण लेने वाली 11 युवतियों को सिलाई मशीनें, प्रमाणपत्र व सिलाई सामग्री भेंट की। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। शुभारंभ मुख्य अतिथि कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय एवं संस्था संचालक मनीषा जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था के पहले बैच में 15 महिलाओं व युवतियों ने प्रशिक्षण लिया था, जिनमें से 11 युवतियों ने प्रशिक्षण पूरा किया। संजना, कोमल, हेमा, रजनी, कुमकुम, दुर्गेश, रोशनी, यशू, भारती, तनू एवं तपस्या को सिलाई मशीनें भेंट कर सम्मानित किया गया। मनीषा जैन ने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक है। वहीं कमल किशोर वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.