रामपुर, मार्च 24 -- जिले में परिवहन नियमों की अनदेखी करने वालों पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में चेकिंग अभियान के दौरान विभाग ने 11 मैजिक वाहनों और चार स्कूल बसों के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें प्रदूषण, फिटनेस, परमिट सहित कई आवश्यक कागजात सही नहीं पाए गए। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने सभी संबंधित वाहनों का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, इन वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार र्चेंकग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही एक अप्रैल से स्कूली बसों को लेकर तहसील क्षेत्रों में भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...