11 में नौ समितियों में पर्याप्त खाद
गंगापार, सितम्बर 10 -- खरीफ सीजन में धान की फसल के लिए यूरिया की बढ़ती मांग के बीच किसानों को राहत मिली है। कुछ दिनों तक खाद की कमी से परेशान रहे किसानों के लिए अब स्थिति सामान्य होने का दावा किया जा रहा है। कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के अनुसार सैदाबाद क्षेत्र की 11 साधन सहकारी समितियों में से नौ समितियों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। समितियों से किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार खाद का वितरण लगातार किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र में यूरिया की उपलब्धता संतोषजनक है। धान की फसल में इस समय यूरिया की मांग बढ़ने के कारण समितियों पर किसानों की भीड़ भी बढ़ रही है। इसके बावजूद खाद की आपूर्ति बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसानों को परेशानी न हो। अधिकारियों ने दावा किया कि जरूरत बढ़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.