हल्द्वानी, मार्च 9 -- नैनीताल। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला शीतला अष्टमी व्रत इस वर्ष 11 मार्च, बुधवार को मनाया जाएगा। आचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार माता शीतला को आरोग्य की देवी माना जाता है। मान्यता है कि उनकी पूजा-अर्चना से चेचक, खसरा, फोड़े-फुंसी तथा अन्य त्वचा संबंधी रोगों से रक्षा होती है। बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए भी इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। उन्होंने बताया कि शीतला अष्टमी के दिन व्रत और पूजा करने से परिवार में शीतलता, सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस अवसर पर शीतला देवी मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ करवाना अत्यंत शुभ माना जाता है। पंडित जोशी ने बताया कि अष्टमी तिथि 11 मार्च को प्रातः 1:54 बजे से प्रारंभ होकर 12 मार्च की प्रातः 4:19 बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.