11 मार्च को निकलेगा 126वां फूलडोल मेला
अलीगढ़, मार्च 9 -- अलीगढ़। कोरी समाज के द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला ऐतिहासिक फूलडोल मेला इस बार 11 मार्च बुधवार को आयोजित किया जा रहा है। इस बार 126 वां मेला निकलेगा। मेला आयोजन समिति नगला मसानी गोशाला में प्रेसवार्ता का आयोजन कर जानकारी दी। सासनी गेट स्थित अंजनी कुमार मंदिर में सुबह 9 बजे से मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह होगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी गोविंद, योगेश आर्य होंगे। उद्घाटनकर्ता भाजपा नेता ज्ञानेश नंदन कोरी होंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिकिशन कोरी, उपाध्यक्ष शीशपाल माहौर रहेंगे। सुबह के कार्यक्रम में सर्व समाज के कक्षा दसवीं और बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद शाम को मेले का आयोजन होगा। मेले का उद्घाटन सांसद सतीश गौतम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.