सोनभद्र, मई 24 -- म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत बलियरी के दक्षिण टोला में वर्ष 2020-21 में जल निगम की तरफ से स्थापित सोलर वाटर पंप पिछले 11 महीनों से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि सोलर वाटर पंप से करीब 50 परिवारों के लगभग 200 लोगों को पेयजल आपूर्ति होती थी, लेकिन पंप खराब होने के बाद लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। कई परिवार दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- परेशानी : दो साल में बदहाल हुई जल जीवन मिशन योजना, एक माह से बंद पड़ी जलमीनार ग्रामीणों ने बताया कि समस्या की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से की गई, लेकि...