नई दिल्ली, मई 2 -- ज्योतिष के मुताबिक ग्रह लगातार एक राशि से दूसरी राशि में चलते रहते हैं और इनकी चाल का असर सीधे व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल ग्रह 11 मई, सोमवार को अपनी ही राशि मेष में गोचर करेंगे। मंगल को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक माना जाता है। आम तौर पर यह एक राशि में करीब 45 दिन तक रहते हैं। इस बार का मंगल गोचर कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है। मेष, कर्क, कन्या, धनु और कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान करियर, पैसा, परिवार और सम्मान के मामले में अच्छे संकेत मिल सकते हैं। अटके काम पूरे होंगे और कई परेशानियों से राहत मिलने के योग बन रहे हैं।मेष राशि पर असर मंगल का गोचर मेष राशि वालों के लग्न यानी पहले भाव में होगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैसा सही जगह लगाने के मौके मिलेंगे।...