रुडकी, अप्रैल 11 -- रुड़की। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार मुख्य सेमेस्टर परीक्षाएं 11 मई 2026 से प्रारंभ की जाएंगी। इससे पूर्व सभी संबद्ध महाविद्यालयों को 5 मई तक आंतरिक परीक्षाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि आंतरिक परीक्षाओं के अंक ऑनलाइन अपलोड करने के लिए पोर्टल 20 अप्रैल से 5 मई 2026 तक खोला जाएगा। इस अवधि में सभी महाविद्यालयों को छात्रों के आंतरिक अंक विश्वविद्यालय पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.