नई दिल्ली, मई 8 -- summer holidays 2026 : देशभर में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव ने बच्चों की पढ़ाई पर असर डालना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है, जिसके चलते सरकारों ने स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। राजधानी दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने 11 मई 2026 से 30 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान किया है। लगभग 50 दिनों की छुट्टी के बाद स्कूल 1 जुलाई से दोबारा खुलेंगे। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से तेज गर्म हवाओं और उमस भरे मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने समय रहते समर वेकेशन घोषित कर दिया ताकि बच्चों को लू और गर्मी से बचाया जा सके। आइए जानते हैं राज्यवार गर्मियों की छुट्टियों का क्या शेड्यूल है।यूपी के स्कूल 20 मई से बंद होंगे उत्तर प्रदेश बेसिक ...