11 मई को होगी नगर निगम सदन की अहम बैठक
गुड़गांव, मई 8 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम सदन की आगामी सामान्य बैठक सोमवार, 11 मई को आयोजित की जाएगी। इस अहम बैठक को लेकर निगम प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बैठक में शहर के विकास और जनसमस्याओं पर चर्चा के लिए सभी निगम पार्षदों से उनके वार्ड के एजेंडे मांगे गए हैं। पार्षदों द्वारा सौंपे गए इन प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद शनिवार को निगम का फाइनल एजेंडा तय कर लिया जाएगा। सोमवार को होने वाली सदन की इस बैठक के काफी हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद पूरी तरह से लामबंद हैं। पार्षदों ने सदन में सफाई के मुद्दे पर निगम अधिकारियों को आड़े हाथों लेने और उन्हें घेरने की पुख्ता तैयारी कर ली है। सफाई व्यवस्था के अलावा, पार्षदों की तरफ से शहर की अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर भी एजेंडे दिए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.