बागेश्वर, जुलाई 9 -- कांडा। कांडा थाना पुलिस ने एक गांव के व्यक्ति को 11 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम पुलिस चेकिंग पर थी। इसी दौरान जगदीश चंद्र अपनी जनरल स्टोर की दुकान में बिना लाइसेंस के ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिला रहा था। उसके कब्जे से 11 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और अवैध रूप से शराब पिलाने की सामाग्री बरामद की। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...