कटिहार, अगस्त 28 -- कटिहार, एक संवाददाता। हसनगंज थाना क्षेत्र के चापी घाट के समीप पुलिस ने एक बाइक सवार को 11 बोतल कोडिन सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष निक्की कुमारी ने बताया कि आरोपी की पहचान रौतारा थाना क्षेत्र के चांपी निवासी वासिकुर रहमान के रूप में किया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...