बगहा, फरवरी 28 -- बेतिया। 28 को हरिवाटिका विवाह सेवा समिति 11 बेटियों की शादी आयोजित करेंगी। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। वर वधु के लिए उपहार सामग्री माथे की बिंदी से लेकर पैर के बिछिया तक सारी सामग्री दी जाएगी। लगातार दो दिन भंडारे की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बैठक में समिति की संरक्षक अनिल झा, संगठन सचिव मोहित श्रीवास्तव, अध्यक्ष रिंकू कनौजिया, सचिव आलोक राय, कोषाध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विशाल यादव, मैनेजर पासवान, कुंदन पड़ीत, उप सचिव ऋषभ गुप्ता, बीरबल प्रसाद, गुड्डू बरनवाल, विवेक बरनवाल, भोजन प्रभारी चंडी प्रसाद, अमित श्रीवास्तव टेकमन प्रसाद, मुन्ना कुमार,सुरेंद्र प्रसाद, राहुल कुमार, सुशांत कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...