मोतिहारी, अक्टूबर 8 -- मोतिहारी,निप्र। जिला स्कूल, मोतिहारी के प्रांगण में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन साइंस फॉर सोसाइटी, पूर्वी चंपारण के तत्वावधान में संस्था के जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए बाल वैज्ञानिकों ने समाजोपयोगी विषयों पर आधारित अपने नवाचारी विज्ञान प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डीईओ राजन कुमार गिरि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राष्ट्रीय शिक्षाविद डॉ. ज्ञानदेव मणि ...