गिरडीह, अप्रैल 9 -- गिरिडीह। 11 बाइक के मालिक सह चालक एवं 20-25 अज्ञात कोयला चोरों के विरूद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी सीसीएल सुरक्षा विभाग के सुरक्षा प्रभारी नकुल कुमार नायक की शिकायत पर दर्ज की गयी है। मामला 06 अप्रैल की देर रात कबरीबाद खुली खदान में मुफस्सिल पुलिस एवं सीसीएल सुरक्षा विभाग द्वारा कोयला चोरी को रोकने के लिए की गयी छापामारी से संबंधित है। प्राथमिकी में अभियुक्तों पर कबरीबाद खुली खदान का सुरक्षा हेतु लाखों खर्च कर लगाए गए फेसिंग को तोड़कर उत्पादित कोयला चोरी कर सीसीएल को भारी नकुसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। क्या है आरोपदर्ज प्राथमिकी में सुरक्षा प्रभारी नकुल ने कहा है कि 06 अप्रैल की देर रात सूचना मिली थी कि कबरीबाद खुली खदान में 20-25 संख्या में अज्ञा...