फतेहपुर, फरवरी 20 -- सुल्तानपुर घोष, संवाददाता। ऐरायां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय दुर्गा का पुरवा में शुक्रवार को लगभग 11 बजे तक अध्यापक गायब रहे, और विद्यालय में ताला लटकता रहा। बाद में शिक्षामित्र अशोक कुमार सोनी ने ताला खोला। जबकि उनकी डयूटी वर्तमान समय में बीएलओ कार्य में लगी हुई है। बच्चे स्कूल परिसर में झाडू लगाते दिखे। विद्यालय में शुक्रवार को एमडीएम मीनू के अनुसार तहरी बनाना था, इसमें रसोइयों द्वारा बताया गया कि आज तहरी बनाई जा रही है लेकिन टमाटर नहीं है और चावल में कीड़े पड़े हुए हैं जबकि एक बैगन और थोड़ा सा आलू मौजूद है। बताया गया कि दो अध्यापक संदीप कुमार व कल्पना देवी की डयूटी बोर्ड परीक्षा में लगी होने के कारण नहीं उपस्थित हो सके, जबकि सहायक अध्यापक पुष्कर दीक्षित को भिटौंरा ब्लॉक में एआरओ पद पर तैनाती बताई गई, और अशोक कुमार सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.