11 बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट अधूरी मिलने सीएमओ को दिए निर्देश
आगरा, मई 22 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने शुक्रवार को राजकीय बाल गृह (शिशु) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की जांच की और साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्पेशल नीड्स श्रेणी के 11 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण अब तक न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट अधूरी होने से बच्चों को सरकारी चिकित्सा सुविधाओं और अन्य लाभों में परेशानी हो रही है। सचिव ने सीएमओ को निर्देश दिए कि बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कराया जाए और सात दिन के भीतर सभी मेडिकल रिपोर्ट प्राधिकरण कार्यालय में प्रस्तुत की जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और अधिकारों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.