पीलीभीत, अप्रैल 28 -- पीलीभीत। रेल प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से गोरखपुर-लालकुआं ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन के 11 फेरों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इससे इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 05009 गोरखपुर-लालकुआं ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 01 मई से 10 जुलाई तक निरस्त रहेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05010 लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 02 मई से 11 जुलाई तक नहीं चलेगी। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यह निर्णय परिचालनिक कारणों के चलते लिया गया है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी कर लें। यह भी पढ़ें- लालकुआं-गोरखपुर विशेष ट्रेन 11 फेरों के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.